गुण्डरदेही।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के डबल लॉक मशीनों के रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक, निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

