गुंडरदेही धमतरी चौक में पुस्तकालय का शुभारंभ, सरस्वती माता की मूर्ति स्थापना में शामिल हुए जसवंत सिन्हा।

गुण्डरदेही।

गुंडरदेही। धमतरी चौक स्थित नवस्थापित पुस्तकालय में ज्ञान, विद्या एवं शिक्षा की देवी मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजकगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा समाजसेवी जसवंत सिन्हा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जसवंत सिन्हा ने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र है। युवाओं को शिक्षा एवं अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना उनके भविष्य निर्माण की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने पुस्तकालय की स्थापना एवं सरस्वती माता की मूर्ति स्थापना के लिए आयोजकगण, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश की दिशा तय करेंगे। ऐसे में बच्चों को बेहतर शिक्षा, अध्ययन की सुविधाएं और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जसवंत सिन्हा
मंडलेश्वर, सिन्हा समाज अर्जुंदा
समाजसेवी, गुंडरदेही विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share with