सेजेस नया बाजार राजहरा में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व,,,,,, स्वामी।

गुण्डरदेही।

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नया बाजार राजहरा में बच्चों ने उत्साहपूर्वक शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें मां सरस्वती की एवं स्वामी आत्मानंद जी की तैल चित्र की पूजन के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुरुवात एवं संचालन व्याख्याता संगीता साहू के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने आत्मिक भाव से गुरु की आराधना कराई।तत्पश्चात सहायक शिक्षिका भूमिजा सार्वा जी ने मां सरस्वती की वंदना कराई।इस अवसर पर अंग्रेजी माध्यम की प्रभारी आदरणीया साक्षी साहू (व्याख्याता)ने गुरु की महिमा का उल्लेख करते हुए कहानी के माध्यम से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरणा दी,इस अवसर पर व्याख्याता प्रशांत कुंवर जी ने शिक्षकीय गरिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों को संबोधित किया। सम्माननीय प्राचार्य महोदय एम.के. गोरे सर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य ने बच्चों को गुरु के महिमा का गान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभा को संबोधित किया,कार्यक्रम में बच्चों ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का अक्षत रोली से तिलक कर श्रीफल से सम्मान किया । कार्यक्रम मे समस्त बच्चों के साथ साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share with