असम लोकसभा उपचुनाव के लिए कृष्णा दुबे नियुक्त पर्यवेक्षक।

गुण्डरदेही।

बालोद। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे को असम में अक्टूबर 2026 में होने जा रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति असम कांग्रेस के प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई है।

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार पर्यवेक्षकों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी, असम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से संबंधित जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

नियुक्ति पर कृष्णा दुबे ने भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण में सहयोग करने की बात कही। दुबे ने भूपेश बघेल का आभार तथा विनोद वर्मा के प्रति साधुवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share with