गुंडरदेही में नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यशैली और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की घटनाओं के विरोध में उग्र आंदोलन की तैयारी।

गुंडरदेही।

गुंडरदेही: नगर पंचायत गुंडरदेही में अव्यवस्था और विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक ओर जहाँ पूरे नगर में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ चुकी है, वहीं दूसरी ओर हाल ही में घटी एक घटना ने क्षेत्र के हिंदू समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोमल मिशनरी द्वारा एक भवन से भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी जी की तस्वीरों को फेंककर धार्मिक भावनाओं को गंभीर ठेस पहुँचाई गई है। आरोप है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय संबंधितों पर उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया, जिससे स्थानीय जनता में भारी असंतोष है।

क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय संगठनों का सीधा आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा लगातार धार्मिक आस्थाओं को आहत करने का काम किया जा रहा है। इससे पूर्व भी मंदिर के सामने असामाजिक तत्वों को भेजकर दादागिरी करवाने का मामला सामने आया था और अब धार्मिक प्रतीकों के अनादर की घटना सामने आई है।

विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठन पहुँचेंगे गुंडरदेही:
धार्मिक प्रतीकों के अपमान और लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) सहित कई हिंदू आस्था से जुड़े संगठनों को आमंत्रित किया गया है। आने वाले दिनों में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता गुंडरदेही पहुँचकर इस अन्याय और तुष्टिकरण के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।

विधायक रिकेश सेन का कड़ा रुख:

क्षेत्रीय मुद्दों और अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाने वाले विधायक रिकेश सेन ने हाल ही में गुंडरदेही बस स्टैंड के पीछे लोहा चोरी में शामिल कबाड़ी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे बंद करवाया था। अब धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और गुंडागर्दी के मामलों को लेकर भी विधायक रिकेश सेन का रुख सख्त नजर आ रहा है। चर्चा है कि वे गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और क्षेत्र में पनप रहे भ्रष्टाचार व असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाएंगे।

स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों और नगर की दुर्दशा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share with